फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Miscreants riding a car shot a young man on the spot, serious. Miscreants riding a car shot a young man on the

Kaushambi : कार सवार बदमाशों ने सरेराह युवक को मारी गोली, गंभीर कार सवार बदमाशों ने सरेराह युवक को मारी गोली

Sun, 21 Jul 2024 07:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 07:59 PM IST
सार

कौशाम्बी कोतवाली के बरमबारी निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ मोनू सरायअकिल कोतवाली के भखंदा गांव में अपने मौसा रामधन पासी के घर रहकर बालू का कारोबार करता है। बालू परिवहन के लिए उसने ट्रैक्टर भी खरीद रखा है।

विज्ञापन
Miscreants riding a car shot a young man on the spot, serious. Miscreants riding a car shot a young man on the
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिपरी कोतवाली के मर्दानपुर स्थित 16 मार्केट के समीप शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने सरेराह एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित युवक की सास की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के बरमबारी निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ मोनू सरायअकिल कोतवाली के भखंदा गांव में अपने मौसा रामधन पासी के घर रहकर बालू का कारोबार करता है। बालू परिवहन के लिए उसने ट्रैक्टर भी खरीद रखा है। शनिवार को वह बाइक से अपने ससुराल प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली के मर्दानपुर गांव जा रहा था। रात 10 बजे के करीब वह पिपरी कोतवाली के मर्दानपुर स्थित 16 मार्केट के समीप बाइक से उतर कर सड़क किनारे लघुशंका करने लगा। इसी दौरान आए कार सवार युवकों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन


एक गोली उसके कंधे को चीरते हुए पार निकल गई। इससे वह जख्मी होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। हमलावर मौके से भाग निकले। जख्मी नरेंद्र ने मोबाइल से फोन कर घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ससुरालियों की मदद से इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि जख्मी युवक की सास विमला देवी की तहरीर पर अज्ञात हमलावारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed