फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Miscreants looted a bag full of lakhs of rupees from a cumin trader sitting in a tourist bus

Kaushambi : जीरा व्यापारी का लाखों रुपए से भरा बैग बदमाशों ने लूटा, पीछा करने पर बैग फेंका, हवा में उड़े नोट

Fri, 16 May 2025 04:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 May 2025 04:44 PM IST
सार

कोखराज कोतवाली के समीप हाईवे स्थित जायसवाल ढाबा के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे खड़ी टूरिस्ट बस से बदमाशों ने जीरा व्यापारी का रुपयों से भरा दो बैग लूट लिया। पीछा करने पर एक बैग बदमाशों ने फेंक दिया।

विज्ञापन
Miscreants looted a bag full of lakhs of rupees from a cumin trader sitting in a tourist bus
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शुरू की छानबीन। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज कोतवाली के समीप हाईवे स्थित जायसवाल ढाबा के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे खड़ी टूरिस्ट बस से बदमाशों ने जीरा व्यापारी का रुपयों से भरा दो बैग लूट लिया। पीछा करने पर एक बैग बदमाशों ने फेंक दिया। जिससे उड़ी पांच - पांच सौ की नोटें बटोरने के लिए राहगीर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


वाराणसी से टूरिस्ट बस पर सवार होकर यात्री बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली जा रहे थे। गाड़ी में गुजरात के रहने वाले जीरा व्यापारी भावेश भी सवार थे। उनका कहना है कि बस कोखराज के जायसवाल ढाबा पर रुकी। सभी यात्रियों के साथ वह भी खाना खाने के लिए नीचे उतरे। इस बीच बस में दो युवक बैठे थे। कुछ देर बाद दोनों युवक उनका रुपयों से भरा दो बैग लेकर नीचे उतरे। इस पर व्यापारी ने शोर मचाया। दोनों बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने ललकारते हुए पीछा किया तो बदमाशों ने एक बैग फेंक दिया। जिसमें भरा रुपया हाइवे पर उड़ता देख लोग बटोरने लगे। इस बीच बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं पीड़ित को पुलिस थाने ले जाकर गोपनीय तरीके से पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि दो बैगों में व्यापारी के पास एक करोड़ से ज्यादा रुपए थे। आधा दर्जन बदमाशों ने रेकी करने के साथ घटना को अंजाम दिया है।  एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है,प्रारंभिक जांच में करीब पांच लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed