{"_id":"69c18d3142a675de550c0757","slug":"miscreants-beat-up-a-young-man-and-looted-his-cash-and-mobile-phone-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-138547-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बदमाशों ने युवक की पिटाई कर नकदी मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बदमाशों ने युवक की पिटाई कर नकदी मोबाइल लूटा
Tue, 24 Mar 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के धमसेड़ा गांव के समीप रविवार रात बाइक सवार युवक से मारपीट कर बदमाशों ने नकदी, मोबाइल और बाइक की चाभी लूट ली। पिपरी कोतवाली के चलौली गांव निवासी सोनू कुमार ने बताया कि रविवार रात वह अपने ननिहाल संदीपनघाट कोतवाली के बदलेपुर गांव से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान चरवा के धमसेड़ा गांव के बाहर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा।
इसी बीच पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसे मारकर गिरा दिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को गेहूं के खेत में घसीट ले गए और पिटाई की। पिटाई के बाद जेब में रखे करीब पांच हजार तीन सौ रुपये, मोबाइल फोन और बाइक की चाभी छीन ली। घटना को अंजाम देने के के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।