{"_id":"64e3bffec8270b0178015634","slug":"milk-lava-offered-for-nagdev-on-panchami-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2373-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पंचमी पर नागदेव के निमित्त चढ़ाया दूध-लावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पंचमी पर नागदेव के निमित्त चढ़ाया दूध-लावा
Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व जिले भर में पूरे उत्साह से मनाया गया। सोमवार को घर-मंदिर भोले के अभिषेक के अतिरिक्त नागदेव के निमित्त दूध-लावा चढ़ाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चन की।
परंपरा के अनुसार महिलाओं ने गाय के गोबर से घर के बाहर नाग देवता की आकृति बनाकर दूध, दही, चंदन, बेलपत्र, शमी चढ़ाकर पूजन किया। सुबह से देर शाम तक शिवालयों मेंं पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा। कड़ाधाम में महाकालेश्वर, मंझनपुर के दुर्गा मंदिर, भरवारी के प्राचीन महाकालेश्वर शिव मंदिर, सरायअकिल के मनकामेश्वर मंदिर, सिराथू , रामपुर धमावां, अजुहा, अटसराय, देवीगंज, कड़ा, सैनी, उदिहिन, दारानगर, कल्यानपुर समेत जिले भर के शिवालय घंट-घड़ियाल और भक्तों के जयकारे से गूंजते रहे।
शाम को बच्चों ने कपड़ों से बनी गुड़िया पीटने भी परंपरा का निर्वहन किया। बेटियां नए वस्त्र पहनकर अपने-अपने कस्बे एवं गांवों में विशेष स्थान पर गुड़िया डालने पहुंची, जहां भाइयों ने डंडे से गुड़िया पीटने की परंपरा निभाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नाग पंचमी मेले का बच्चों ने उठाया आनंद
सरायअकिल। नाग पंचमी पर कस्बा स्थित जहरी बाबा की कुटी पर गुड़िया मेला लगा। इसमें कस्बे के अलावा इछना, बरई, घोसिया, बसुहार, चित्तापुर, करन चौराहा आदि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने के लिए आते हैं। मेले में बच्चे झूला,नाच-गाना, खिलौना चाट आदि का खूब लुफ्त उठाया। संवाद
-- -- -- -- -- -
नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया त्योहार
फोटो संख्या- 8
भरवारी। नगर स्थित नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में सोमवार को नागपंचमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्राएं अपने घर से गुड़िया बनाकर लाई थीं, जिन्हें छात्रों ने नीम की टहनियों से पीटकर परंपरा निभाई। प्रबंधक ज्योति ने कहा, हमें उत्साहपूर्वक अपनी परंपराएं निभानी चाहिए। यह हर किसी की जिम्मेदारी है। संवाद
-- -- -- -- -
कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
फोटो- 23
चरवा । चरवा नगर पंचायत के आदर्श मैदान में नागपंचमी पर महिला और पुरुष वर्ग की अलग-अलग कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिला वर्ग में कौशाम्बी और नेवादा की टीमें शामिल हुईं। पुरुष वर्ग में सरायअकिल, चायल, वलीपुर टाटा, चरवा की टीमों ने हिस्सा लिया।
महिला वर्ग में नेवादा ने चायल को और पुरुष वर्ग में चायल ने सराय अकिल को हराया। सभी खिलाड़ियों को एक-एक टी-शर्ट दी गई। सभासद अशोक कुमार के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्रवीण पाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, दीपू भारतीय आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
बोम बम के जयघोष से गूंजे शिवालय
मंझनपुर। सावन के सातवें सोमवार को भोर से ही मंदिरों में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। शिवालयों में बम भोले, जय भोले बाबा, ऊं नम: शिवाय को जयघोष के बीच सुबह से शुरू पूजन-अर्चन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
भक्तों ने अभिषेक कर पुष्प, बेलपत्र चढ़ाए। बाबा भोले नाथ के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे। टेंवा स्थित महेश बाबा मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।