{"_id":"5fd51c638ebc3e3eb10b58eb","slug":"middle-aged-man-taunts-driver-for-asking-for-rent-video-goes-viral-kaushambi-news-ald293864194","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर अधेड़ ने ड्राइवर पर ताना तमंचा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया मांगने पर अधेड़ ने ड्राइवर पर ताना तमंचा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
ंमंझनपुर। किराया मांगने से भन्नाए ऑटो सवार अधेड़ ने चालक पर तमंचा तान दिया। अधेड़ की हरकतों से ऑटो में बैठे अन्य सवारियों में अफरातफरी मच गई।वहीं, मौके पर जुटे कुछ लोगों घटना का वीडियो क्लिप बनाने के साथ ही आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
धूमनगंज के नीमसराय मुंडेरा निवासी सफतुल्ला पुत्र नियाजुल शुक्रवार को एक ऑटो में सवार होकर मनौरी जा रहा था। पूरामुफ्ती थाने के निकट जैसे ही ऑटो चालक ने सफतुल्ला से किराया मांगा तो उसने तमंचा निकाल लिया। आरोप है कि सफतुल्ला ने ऑटो चालक को धमकाते हुए किराया नहीं देने की बात कही। सफतुल्ला की धमकी से ऑटो में बैठे अन्य लोग दहशत में आ गए। चालक ने सड़क पर आटो खड़ा कर दिया। इस पर सफतुल्ला भी ऑटो से उतर आया। सभी सवारियों ने उसे पकड़ लिया और हंगामा शुरू हो गया।
वहीं, मौके पर जुटे कुछ अन्य लोगों ने उसका तमंचा छीन लिया और उसे थाने ले जाने लगे। जैसे ही वह बिहका के पास पहुंचे। सामने से वाहन चेकिंग कर रही पूरामफ्ती पुलिस भी आ गई। एसआई सुनील यादव, सिपाही सुभाष चंद्र यादव व विजय शंकर पांडेय ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। एसआई सुनील यादव ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कुछ परेशान लग रहा था।