फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Middle-aged man dies under suspicious circumstances, suspected to be cold

Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, ठंड लगने की आशंका

Fri, 09 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies under suspicious circumstances, suspected to be cold
बारा। क्षेत्र में बुधवार की शाम दुकान पर बैठे एक अधेड़ की अचानक तबियत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत हो की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आमा कुआं गांव निवासी कामता प्रसाद 50 घर के पास ही एक गुमटी में गुटखा पान, नमकीन आदि की दुकान खोल रखी है। बुधवार को शाम छह बजे वह दुकान पर बैठे थे कि अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टी करने लगे। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी रेखा ने ठंड से मौत होने आशंका जताई है। कामता के तीन बेटे हैं और तीनों पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटों के आने पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल विपिन साहू का कहना है कि सूचना मिली है। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत नहीं हैं। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। लेकिन बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत की वजह स्पष्ट नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed