{"_id":"698a2e3e73de4993600dec4a","slug":"message-to-youth-to-adopt-an-active-lifestyle-appeal-to-control-screen-time-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-136313-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश, स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश, स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण की अपील
Tue, 10 Feb 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद डॉक्टर व एमबीबीएस के छात्र व छात्राएं। स्रोत : प्रश
मेडिकल कॉलेज में सोमवार को अभाविप की ओर से स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को मोबाइल और डिजिटल प्लेटफार्म से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलकूद, सामाजिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने किया। इस दौरान सीएमएस ने कहा कि डिजिटल युग में लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इससे आंखों की समस्या, तनाव, एकाग्रता में कमी और सामाजिक दूरी जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं। ऐसे में युवा वर्ग को समय का संतुलित उपयोग करते हुए खेल, योग, पठन-पाठन और समाजसेवा जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, डॉ. रविरंजन सिंह, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी आदि रहे।