{"_id":"58b31c194f1c1beb7d830744","slug":"memorial-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में नन्हे बच्चों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में नन्हे बच्चों ने बिखेरा जलवा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बे के एम.एल. मेमोरियल कान्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। बच्चों का मनमोहक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम देख दर्शक भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चायल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता मौजूद रहे।
एम.एल. मेमोरियल कान्वेंट स्कूल सराय अकिल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप जलाते हुए किया। इसके बाद बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत गाया। स्कूल के बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक गीत, नृत्य व कौव्वाली का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन आनंद द्विवेदी ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मोतीलाल गुप्ता, प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता, उप प्रधानाचार्य परवेज अहमद के अलावा सना तबस्सुम समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।