फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Meherban police on money grabbers

पैसा छीनने वालों पर मेेहरबान पुलिस

Tue, 26 Dec 2017 10:18 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 26 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी थाने के गुरौली निवासी बदलू पुत्र मेवालाल ने बताया कि वर्ष 2014-15 में उसको लोहिया आवास मिला था। इसकी रकम पड़ोसी दबंगों ने छीन ली थी। मामले की शिकायत के बाद अभी हाल ही में दबंगों ने रुपया लौटा दिया। 13 दिसम्बर को पीड़ित बैंक से यही रुपया लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि दबंगों ने रास्ते में रोककर फिर से रकम छीन ली। साथ ही कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पीड़ित की मानें तो छिनैती की इस घटना की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसकी वजह से अभियुक्तों का हौसला बढ़ा हुआ है। वह लगातार पीड़ित को धमकियां दे रहे हैं। मंगलवार को भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत एसपी से की है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed