{"_id":"581b88234f1c1bac31438092","slug":"meet-to-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दर्शन न करने पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दर्शन न करने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सुबह दस से 12 बजे के बीच अब यदि विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय से गायब रहे तो, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने यह चेतावनी विकास विभाग के अधिकारियों को दी है। अल्टीमेटम दिया है कि यदि उनके निरीक्षण में इस बीच अधिकारी गायब मिले तो शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
बृहस्पतिवार को लगभग 11 बजे डीडीओ डीके दोहरे और डीसी मनरेगा गजेंद्र कुमार तिवारी को सीडीओ ने लोहिया और प्रधानमंत्री आवास की प्रगति जानने के लिए तलब किया। इस दौरान पता चला कि दोनों अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं हैं। जनता दर्शन के समय पर अफसरों के सीट से गायब रहने की जानकारी होने पर सीडीओ का माथा ठनक गया। उन्होंने डीडीओ, डीसी मनरेगा समेत सभी विभागाध्यक्षों को चिट्ठी जारी करने का निर्देश आशुलिपिक को दिया।
चेतावनी दिया कि जनता दर्शन के समय यदि अधिकारी दफ्तर से गायब मिले तो उनके खिलाफ शासन में लिखापढ़ी कर दी जाएगी। हालांकि जानकारी होने के बाद डीडीओ मुख्य विकास अधिकारी के पास पहुंचे और लोहिया आवास आवंटन के प्रगति की जानकारी मुहैया कराई।