{"_id":"5b92cb6f867a557fe9785477","slug":"massive-crime-from-psychopathic-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोरोगी महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोरोगी महिला से सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक मनोरोगी महिला से गुरुवार रात कनपटी पर तमंचा सटाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता के पति ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी(32) की करीब तीन साल से मानसिक हालत ठीक नहीं है।
इलाहाबाद के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के मुताबिक गुरुवार रात मनोरोगी पत्नी घर के बाहर सो रही थी। इस दौरान गांव के ही दो युवक और पड़ोसी गांव का उनका एक साथी वहां पहुंच गया। तीनों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मार डालने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुराचार किया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। दरिंदों के जाने के बाद पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो मौके पर परिजनों के साथ तमाम ग्रामीण आ गए। रात से लेकर सुबह तक घटना को लेकर पंचायत चली। शुक्रवार शाम पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।