फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mason dies after touching rebar with high tension wire

Kaushambi News: हाइटेंशन तार से सरिया छू जाने पर राजगीर की मौत

Fri, 26 Jan 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 26 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after touching rebar with high tension wire
उमरवल गांव में राजगीर मिथलेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
पिपरी कोतवाली के उमरवल गांव में बृहस्पतिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान के लिए सीधी की जा रही सरिया हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई। हादसे में राजगीर की मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

उमरवल गांव निवासी मिथलेश कुमार (30) पुत्र रामसजीवन राजगीर का काम करता था।इन दिनों वह गांव के वीरेंद्र सिंह का मकान ठेका लेकर बना रहा था। निर्माणाधीन मकान के सामने से ही नलकूप की सप्लाई के लिए 11 हजार का हाइटेंशन तार गुजरा है।
विज्ञापन

पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उसके पति निर्माणाधीन मकान की बीम बनाने के लिए सरिया सीधा कर रहे थे। इसी बीच अचानक धोखे से सरिया ऊपर से गुजरे हाइटेंशन लाइन की तार से छू गया। वह करंट की चपेट में आ गए। साथी मजदूरों ने किसी तरह सूखे बांस-बल्ली की मदद से उन्हें करंट के संपर्क से अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन में निजी वाहन से मिथलेश को सरायअकिल के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजगीर की मौत से परिजन रोने-बिलखने लगे। मामले में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

उमरवल गांव में राजगीर मिथलेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।       संवाद

उमरवल गांव में राजगीर मिथलेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed