फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Masked miscreants opened fire on a police member, he narrowly escaped

Kaushambi News: नकाबपोश बदमाशों ने जिपं.सदस्य पर की फायरिंग,बाल- बाल बचे

Wed, 29 May 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants opened fire on a police member, he narrowly escaped
तिल्हापुर मोड़ पर जिला पंचायत सदस्य के ऊपर हुए हमले के बाद घटना स्थल मौजूद पुलिस। संवाद
सरायअकिल कोतवाली के कोटिया गांव स्थित पावर हाउस के समीप मंगलवार शाम बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने वार्ड नंबर 27 के जिला पंचायत सदस्य राज गौतम के पर गोली चला दी। हमले में वह बाल-बाल बच गए। गोली लगने से उनकी कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हमलावरों की तलाश करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अमिरसा गांव निवासी स्वराज प्रकाश उर्फ राज गौतम वार्ड नंबर 27 के जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े सात बजे अपनी स्विफ्ट कार से सुधवर निवासी अपने दोस्त संदीप त्रिपाठी के साथ तिल्हापुर मोड़ बाजार से वापस घर लौट रहे थे। कार वह खुद चला रहे थे। जबकि साथी संदीप बगल की सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन

राज के मुताबिक जैसे ही उनकी कार कोटिया गांव स्थित पावर हाउस से थोड़ा आगे पहुंची। पीछे से आए पल्सर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने बगल से निशाना साधकर उन पर गोली चला दी। वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने दूसरी गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने सूझबूझ के साथ कार में ब्रेक लगाकर यू-टर्न ले लिया। इसी बीच बदमाश तेजी से भाग निकले।हमले में वह बाल बाल बच गए, लेकिन गोली लगने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित राज से पूछताछ के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर नाकेबंदी की,लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य पर हमले की जानकारी मिली है, उनसे पूछताछ कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

तिल्हापुर मोड़ पर जिला पंचायत सदस्य के ऊपर हुए हमले के बाद घटना स्थल मौजूद पुलिस।     संवाद

तिल्हापुर मोड़ पर जिला पंचायत सदस्य के ऊपर हुए हमले के बाद घटना स्थल मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed