फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman thrown out of home for dowry, case filed on court order

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of home for dowry, case filed on court order
क्षेत्र के फरीदपुर संवरो गांव की एक विवाहिता को दहेज के खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता बच्ची के साथ मायके में है। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के बरौलहा गांव की पूनम यादव पुत्री तीरथ सिंह की शादी 28 फरवरी 2023 को करारी इलाके के फरीदपुर संवरो गांव के बृजभवन पुत्र राम आसरे के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पूनम के असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन

12 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे पति बृजभवन, सास रुक्मिणी, ससुर राम आसरे व नंद अनीता ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से भगा दिया गया। घटना के बाद विवाहिता अपनी पांच माह की बच्ची के साथ मायके चली आई। घटना की तहरीर स्थानीय थाने व महिला थाने में दी। कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed