{"_id":"6a25bb3e57c4ee45680762e4","slug":"married-woman-hurt-by-family-feud-jumped-from-third-floor-died-during-treatment-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142749-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पारिवारिक कलह से आहत विवाहिता ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पारिवारिक कलह से आहत विवाहिता ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
Mon, 08 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर लगी पुलिस व लोगों की भीड़। संवाद
सरायअकिल के लाला का पुरा गांव में पारिवारिक कलह से आहत एक विवाहिता ने तीसरी मंजिल से छलांग दी। घटना के बाद से परिजनों में चीखपुकार मच गया। आनन-फानन में घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद इलाज दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया।
लाला का पुरा निवासी दिव्या (24) मूल रूप से जुगराजपुर गांव की रहने वाली थी। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी कमलाकांत के साथ हुई थी। कमलाकांत क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। दंपती के दो पुत्र हैं।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात घर में किसी बात पर विवाद हो गया था। इससे आहत होकर दिव्या ने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद सहमति बन गई। इसके बाद शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामले में इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत ने बताया कि परिवार वालों के बीच आपसी सहमति बन गई है। इसके बावजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।