फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman found hanging inside the house, accused of murder

घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Mon, 25 Jul 2022 08:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging inside the house, accused of murder
सदर कोतवाली के खोजवापुर गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ससुराल वाले विवाहिता के साथ अक्सर मारपीट करते थे।
विज्ञापन

खोजवापुर निवासी प्रदीप पटेल की शादी वर्ष 2017 में चित्रकूट जिले के रैपुरा कोतवाली के बेलहा गांव निवासी उमाशंकर पटेल की बेटी किरन देवी (25) के साथ हुई थी। रविवार रात परिवार के लोग सो रहे थे। सुबह परिजन नींद से जगे तो उन्होंने किरन को फंदे पर लटका देखा। घटना की जानकारी पर पुलिस भी आ गई। ससुराल वाले किरन के खुदकुशी के पीछे कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं विवाहिता के पिता का कहना था कि ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बेटी को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। इस बाबत इंस्पेक्टर विनोद सिंह का कहना है घटना की तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed