{"_id":"61bc9d87b59c9c21f70f0755","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-in-manjhanpur-kaushambi-news-ald322861498","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंझनपुर में संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंझनपुर में संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

भाई ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया
आरोपी पति को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस
फोटो नं-
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के स्थानीय कस्बे के चमनगंज मोहल्ला निवासी भरतलाल ने बताया कि साल भर पहले उसने अपनी बहन आशा देवी (20) की शादी गांधीनगर मोहल्ले के प्रदीप कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से बहन का पति दहेज में बाइक की मांग करने लगा था। इसे लेकर वह उसे प्रताड़ित करता था। कई बार समझाने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। तीन माह पहले बच्चे का जन्म होने के बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात नशे में धुत प्रदीप ने करंट लगाकर उसकी बहन आशा की हत्या कर दी है। उधर मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि रात में अचानक तबीयत खराब होने पर विवाहिता को जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने पर शव लेकर घर चले गए थे। मामले में मृतका के भाई ने कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-----------
इनका कहना है
विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विनोद कुमार सिंह कोतवाल, मंझनपुर