{"_id":"669cfdc1d08e0f69db068786","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-home-for-dowry-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-114150-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज के विवाहिता को पीट कर से निकाला,मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज के विवाहिता को पीट कर से निकाला,मुकदमा
Sun, 21 Jul 2024 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीट कर घर से भगाया
-- पीड़िता की तहरीर पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। जुगराजपुर गांव में ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुगराजपुर निवासी कविता पांडेय ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले मनीष पांडेय से हुई है। कविता के मुताबिक शादी के तीन माह बाद से ही ससुराली दहेज में चार पहिया गाड़ी और चार लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। मायकेवालों के समझाने पर वह किसी तरह प्रताड़ना सहती रही। इस दौरान उसे दो बच्चे भी हुए, लेकिन ससुरालियों की यातना कम नहीं हुई। आरोप है कि पिछले साल पति के साथ ही ससुर खुन्नू, सास व जेठ-जेठानी ने उसे बेरहमी से पीटा और मिट्टी का तेल छिड़कर मारने की कोशिश की। जेवर छीनकर घर से भगा दिया। तब से वह बच्चों के साथ किराये का कमरा लेकर रहती है। इस बीच कई बार बिरादरी की पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।