{"_id":"68ed4cfcdce39fd771002aba","slug":"markets-buzz-with-excitement-ahead-of-dhanteras-and-diwali-with-buyers-showing-enthusiasm-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131345-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धनतेरस व दिवाली से पहले बाजार गुलजार, खरीदारों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धनतेरस व दिवाली से पहले बाजार गुलजार, खरीदारों में दिखा उत्साह
Tue, 14 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
असरार अहमद।
- फोटो : samvad
दीपावली और धनतेरस की खरीदारी को लेकर बाजार जगमगा गए हैं। आकर्षक ऑफर का फायदा उठाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। लोग एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, मिक्सर और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी कर रहे हैं।
करारी, भरवारी, मंझनपुर, सिराथू और अजुहा सहित जिले के प्रमुख बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को दीपावली के रंग में सजाया गया है। दुकानों के बाहर तक स्टॉल लगाए गए हैं। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। 200 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों में खरीदारी का सिलसिला जारी है।
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार छूट, उपहार और फाइनेंस का वादा कर रहे हैं। साथ ही क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अतिरिक्त डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार खरीदार बड़े उत्पादों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। दीपावली और धनतेरस को लेकर ग्राहकों में उत्साह है जिससे कारोबार में वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन
नई झालरें कर रहीं आकर्षित
दीपावली पर सजावट के लिए इस बार बाजार में कई प्रकार की झालरें ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। दुकानदार वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कैंडल फ्लावर पॉट झालर, पिंचू झरना और नियॉन पाइप लाइट्स, म्यूजिक सेंसर झालर, सोलर पावर झालर, रिमोट कंट्रोल मल्टीकलर झालर, वॉटरप्रूफ आउटडोर लाइट्स, आरजीबी ट्यूब, फोटो झालर, यूएसबी पावर वाली मिनी झालरें आदि की खासियत यह है कि इनमें बिजली की कम खपत होती है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार में पांच से 140 मीटर तक की इंडियन और चाइनीज झालरें उपलब्ध हैं। ये झालरें घरों, दुकानों, मंदिरों और छतों की सजावट के लिए खरीदी जा रहीं हैं।
धनतेरस के दिन के लिए बुकिंग
लोगों में धनतेरस के दिन उपयोगी सामग्री खरीदने को लेकर दिलचस्पी है। इसके लिए बुकिंग भी हो रही है। दुकानदार दीपक जायसवाल ने बताया कि उनकी दुकान पर आने वाले तमाम लोग ऐसे हैं जो अभी से सामग्री खरीद कर कुछ धनराशि देकर बुकिंग करा रहे हैं। अधिकांश सामग्री धनतेरस के दिन लेकर घर जाएंगे। इस बार लोगों में एक खास बात रही है कि सोना-चांदी के स्थान पर उपयोगी सामग्री खरीद रहे हैं।
ग्राहक एलईडी, वॉशिंग मशीन और होम थिएटर की खरीदारी में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे है। महिलाएं जहां वाशिंग मशीन को खरीदने में रुचि दिखा रही हैं, तो वहीं पुरुष होम थियेटर को पसंद कर रहे हैं। इस बार ग्राहक बड़े उत्पाद खरीद रहे है, जबकि कम दामों वाले उत्पादों की मांग कम है। धनतेरस को लेकर भी ग्राहक एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार धनतेरस व दीपावली पर बेहतर कारोबार होगा। - असरार अहमद इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी
- इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद को खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। दीपावली व धनतेरस नजदीक है, ऐसे में नया सामान खरीदना काफी शुभ माना गया है। उत्पाद को पसंद कर एडवांस बुकिंग की योजना है। धनतेरस व दीपावली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इससे सामान खरीदने पर ग्राहक को ही फायदा हो रहा है। साथ ही कंपनियां उपहार भी दे रही हैं। - अभिषेक जायसवाल, व्यापारी

असरार अहमद।- फोटो : samvad

असरार अहमद।- फोटो : samvad