{"_id":"6a91d79fe6f5461ee4090144","slug":"markets-bustled-with-activity-on-raksha-bandhan-despite-rain-playing-spoilsport-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-147247-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रक्षाबंधन पर बाजारों में रही रौनक, बारिश का खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रक्षाबंधन पर बाजारों में रही रौनक, बारिश का खलल
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को मंझनपुर के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। बारिश के खलल डालने के बावजूद सुबह से ही चौराहों और बाजार की गलियों में लोगों की आवाजाही बनी रही।
महिलाएं राखी और मिठाई की खरीदारी करती नजर आईं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। वहीं, ऑटो स्टैंड पर वाहनों की कतार लगी रही।
दोपहर में करीब एक से डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से बाजार की रौनक कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। तेज बारिश के बीच लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों पर बचते नजर आए।
बारिश की वजह से सड़कों पर भी आवाजाही कम हुई। हालांकि, मौसम खुलने के बाद लोग फिर बाजारों में पहुंचने लगे। देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही।