{"_id":"57f6a20a4f1c1b7d5627042b","slug":"man-killd-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
दुर्धटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी-मंझनपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम जिला अस्पताल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। दोपहर वह घायल रिश्तेदार का अस्पताल में हालचाल लेने आई थी। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव की रहने वाली संपतिया देवी (70) पत्नी संपत लाल गुरुवार की दोपहर जिला अस्पताल एक मरीज को देखने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि शाम को वह जिला अस्पताल गेट के समीप वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सिराथू की ओर से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वृद्धा को गंभीर चोटें आईं। महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस के साथ ही रोते-बिलखते घर वाले पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला है।