{"_id":"697290cb3913848a380cfcc2","slug":"mamata-disgraced-mother-sells-her-infant-through-a-nurse-arrested-kaushambi-news-c-3-1-ald1069-808497-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ममता हुई शर्मशार…मां ने नर्स के जरिए किया मासूम का सौदा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ममता हुई शर्मशार…मां ने नर्स के जरिए किया मासूम का सौदा, गिरफ्तार
Fri, 23 Jan 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र से एक ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने पैसों की लालच में अपने ही छह माह के दूधमुंहे मासूम को बेच दिया। इस अमानवीय सौदे में प्रयागराज की एक नर्स की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर मां और नर्स दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम खरौना निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ममता देवी ने उनके छह माह के बेटे को बेच दिया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसने पहले टेवां चौकी प्रभारी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उसे ही तीन दिन तक थाने में बैठाए रखा गया।
एसपी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए पश्चिमशरीरा पुलिस को जांच के निर्देश दिए। जांच में खुलासा हुआ कि ममता देवी ने प्रयागराज के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत सीनियर नर्स अनिता शुक्ला की मदद से अपने बच्चे को एक अज्ञात व्यक्ति को 95 हजार रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बृहस्पतिवार को टेवां तिराहे के पास से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे की मां ममता देवी और नर्स अनिता शुक्ला निवासी जयरामपुर संगम कुंज कॉलोनी थाना धूमनगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। नर्स के पास से 22,700 रुपये भी बरामद हुए हैं।
पूछताछ में ममता देवी ने स्वीकार किया कि पैसों की जरूरत के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान कर दिया है। वहीं, प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही बरतने के आरोप में टेवां चौकी प्रभारी नीरज उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है।