{"_id":"6a173344b9a63a10d00b73c7","slug":"making-pradhans-administrators-will-not-stop-development-work-in-villages-dharmaraj-maurya-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-142176-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने से गांवों में नहीं रुकेगा विकास कार्य : धर्मराज मौर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने से गांवों में नहीं रुकेगा विकास कार्य : धर्मराज मौर्या
Wed, 27 May 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 27 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन की तरफ से वर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर जिले के प्रधानों में खुशी का माहौल है। बुधवार को प्रधान संघ के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य से मुलाकात कर आभार जताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने कहा कि प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने से गांवों में विकास कार्य नहीं रुकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासक के रूप में निवर्तमान प्रधानों के अधिकार सीमित रहेंगे। वे केवल ग्राम पंचायत के सामान्य कार्यों का संचालन कर सकेंगे और कोई नया नीतिगत निर्णय नहीं ले पाएंगे।
यदि किसी विशेष परिस्थिति में नीतिगत निर्णय की आवश्यकता होगी तो प्रस्ताव जिला पंचायतराज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद ही उस पर अमल होगा।
विज्ञापन
इस दौरान सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कड़ा ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा और नेवादा ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष तत्सत ओझा के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों ग्राम प्रधानों ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।