{"_id":"5d2b82c28ebc3e6d0a3dee5e","slug":"make-sockpit-near-the-handpump-kaushambi-news-ald2494343158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप के पास सोकपिट बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप के पास सोकपिट बनाएं
विज्ञापन
Make sockpit near the handpump
- फोटो : KAUSHAMBI
हैंडपंप के पास सोकपिट बनाएं
जल संचयन को लेकर नोडल अफसर ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी विकल्प भारद्वाज (आईएएस) ने रविवार को जिले के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें तहत जल संचयन, संरक्षण एवं संर्वधन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
कांशीराम स्थित अतिथि गृह में अफसरों संग बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि भवन निर्माण का नक्शा पास करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि वह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा हो। हैंडपंप के पास सोकपिट बनाया जाए। स्प्रिकलर विधि से सिंचाई को बढ़ावा दिया जाए। कहा कि जल संचयन व संवर्धन ही जल संकट का स्थाई विकल्प है। इसलिए सभी को इसके लिए जागरुक होना चाहिए। जल संचयन अभियान 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसे लेकर स्कूलों में प्रभात फेरी, निबंध प्रतियोगिता आदि आयोजन कराएं जाएं। सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने नोडल अफसर को बताया कि जिल में जल संचयन को लेकर प्रभावी तरीके से काम किया जा रहा है। पुराने तालाबों न नालों की सफाई कराने के साथ ही नए तालाब खुदवाए जा रहे हैं। ससुर खदेरी नदी में बने हुए चेकडैम को सही कराया जा रहा है। नदी के किनारे बसे गांवों में तालाब खुदवाया जा रहा है। बरसात में नदी के पानी से उन तालाबों को भरकर जल संचयन का काम कराया जाएगा। सरकारी स्कूल व सार्वजनिक हैंडपंपों में सोकपिट बनाए जाने का कार्य कराया जा रहा है। बैठक में सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डीपीआरओ गोपाल जी ओझा सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।।