फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Make CCTV cameras of exam centers online within 24 hours

24 घंटे के भीतर परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे को करें ऑनलाइन

Sun, 13 Mar 2022 01:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Make CCTV cameras of exam centers online within 24 hours
दुर्गा देवी इंका ओसा में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थाप? - फोटो : KAUSHAMBI
यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटर मीडिएट को नकल विहीन व सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है। शनिवार को श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा मंझनपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इसमें डीआईओएस ने 24 घंटे के भीतर परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया। चेताया कि यदि प्रश्र पत्र वायरल हुआ तो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोआबा में नकल विहीन पारदर्शी बोर्ड परीक्षा कराना अफसरों के लिए हमेशा चुनौती रहा है। 24 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक किया। इसमें डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की मानीटरिेंग ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को 24 घंटे में ऑनलाइन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चेताया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। प्रश्न्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए को डबल लॉक की आलमारी होना चाहिए। जिसकी चाबी केंद्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के पास रहेगी। कहा कि परीक्षा में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लापरवाही न बरतें, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी परीक्षा कराई जा सके। बैठक में श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल, एसएवी इंटर कॉलेज सैनी के प्रधानार्य अश्वनी कुमार तिवारी, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी प्रधानाचार्य राशिद अहमद खान, धर्मा देवी इंटर कॉलेश के प्रिंसिपल डॉ. रामकिरन त्रिपाठी समेत सभी 80 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed