फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Majhiyari sand ghat shaken by the sound of gunfire, glass of four vehicles broken

Kaushambi : गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मझियारी बालू घाट, चार गाड़ियों के शीशे टूटे

Sat, 19 Apr 2025 01:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

बोट की ठेकेदारी और ठीहा के वर्चस्व को लेकर बृहस्पतिवार रात लालापुर कोतवाली क्षेत्र का मझियारी बालू घाट गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। छर्रे लगने से चार डंपरों के शीशे टूट गए। चालक ट्रक और डंपर छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन
Majhiyari sand ghat shaken by the sound of gunfire, glass of four vehicles broken
फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बोट की ठेकेदारी और ठीहा के वर्चस्व को लेकर बृहस्पतिवार रात लालापुर कोतवाली क्षेत्र का मझियारी बालू घाट गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। छर्रे लगने से चार डंपरों के शीशे टूट गए। चालक ट्रक और डंपर छोड़कर भाग निकले। इससे पूरी रात बालू घाट पर लोडिंग बंद रही। हालांकि पुलिस का कहना है कि डंपर मालिक ने मजदूरों की ओर से पत्थर चलाए जाने से शीशे क्षतिग्रस्त होने की बात बताई है।

विज्ञापन


यह इलाका कौशाम्बी से निकट है। यहां बालू घाट है, जहां खनन होता है। पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर और औधन गांव के सामने प्रयागराज के मझियारी व नौढ़िया यमुना घाट से बालू खनन का पट्टा है। यमुना नदी की धारा प्रयागराज की तरफ होने के चलते पट्टाधारक बालू खनन कर परिवहन कौशाम्बी के पिपरी इलाके से करते हैं।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोग नदी की धारा से मोटी बालू का अवैध खनन कर बोट से किनारे ठीहा लगाकर ऊंचे दाम पर बेचते हैं। अवैध बोट की ठेकेदारी और ठीहा के वर्चस्व को लेकर घाट पर आए दिन विवाद होता रहता है। बृहस्पतिवार रात दस बजे के करीब बोट की ठेकेदारी और ठीहा को लेकर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली के छर्रे से घाट पर बालू लोडिंग के लिए खड़े चार डंपरों का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। फायर की आवाज से घाट पर अफरातफरी मच गई। चालक डंपर छोड़ कर भाग निकले। इससे पूरी रात बालू की लोडिंग बंद रही। लोगों ने बताया कि 15 मिनट में पांच राउंड फायरिंग की गई। इससे बालू घाट पर अफरातफरी मची रही।

छर्रे से क्षतिग्रस्त डंपर समेत चालकों को पट्टेधारकों ने रात में ही घाट से भगा दिया। पिपरी कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष शेरसिंह ने बताया कि घटना प्रयागराज के लालापुर कोतवाली क्षेत्र की है। लालापुर कोतवाली पुलिस को जानकारी दे दी गई है। उधर लालापुर थानाध्यक्ष अजय मिश्र ने बताया कि डंपर मालिक अमन निवासी मुंडेरा ने बताया कि मजदूरों के पत्थर चलाने से उसके डंपर का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ था। फिलहाल उसने काेई शिकायत नहीं की। उधर डंपर मालिक से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।


गोली के छर्रे से 12 दिन पहले शिवलखन हुआ था घायल

नौढ़िया घाट पर छह अप्रैल की रात भी बोट की ठेकेदारी और ठीहा लगाने को लेकर फायरिंग हुई थी। जिसमें पिपरी कोतवाली के औधन गांव निवासी शिवलखन के कमर में छर्रे धंस गए थे। घटना की जानकारी पाकर पिपरी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पिपरी पुलिस की सूचना पर आई लालापुर कोतवाली पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed