फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mahashivaratri: Gungja Har-har, bomb-bomb in temples

महाशिवरात्रि: मंदिरों में गूंजा हर-हर, बम-बम

Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mahashivaratri: Gungja Har-har, bomb-bomb in temples
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर/कड़ा/करारी। दोआबा में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को दिनभर शिवालयों में हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने नजदीक के घाटों पर डुबकी लगाकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। मान्यता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था। इसके अलावा इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में इस मास की महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार को महाशिवरात्रि पर मंझनपुर, करारी, भरवारी, सरायअकिल, सिराथू, पश्चिमशरीरा समेत अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में दूध, शहद, भांग, धतूरा, बेलपत्र बेर, जौ की बाली, चना का होरा व आम के बौर शिवलिंग पर अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। कड़ा में महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शंकर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। मंझनपुर स्थित बड़ा शिवाला में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कड़ा में कुबरी, कालेश्वर पल्हाना, संदीपन, कांकराबाद, शहजादपुर, असदपुर एवं फतेहपुर आदि घाटों पर सुबह से ही स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद स्थानीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किया। टेंवा स्थित महेश बाबा के प्राचीन शिव मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी मेले का आयोजन हुआ। यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा करने के बाद मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed