{"_id":"5cc0b1dcbdec225f4c4ee62b","slug":"made-the-60-km-human-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर जगाई मतदान की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर जगाई मतदान की अलख
Thu, 25 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर मानव श्रंखला में लगे अमर उजाला का स्लोगन पढ़ते डीएम
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। लोकतंत्र के महायज्ञ में अवाम की भागीदारी बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रशासन के अफसरों ने पूरी ताकत झोंक दी। स्वीप टीम और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से जिले भर की सातों नगर निकायों में स्कूली बच्चों सरकारी कर्मचारियों और लोगों ने मिलकर 60 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई। अफसरों के साथ जिले के लोगों ने निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पांचवें चरण के तहत जिले में छह मई को मतदान होना है। अधिकाधिक लोग निर्भीक होकर मतदान करें। इसके लिए प्रशासनिक टीम एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। स्कूल कॉलेजों में वोटर जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान होने पर निष्पक्ष और स्वच्छ सरकार का गठन होगा। इसे लेकर गांवों में अफसर चौपाल के जरिए लोगों को वोट के महत्व के बारे में समझा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को प्रशासन की स्वीप टीम और अमर उजाला ने संयुक्त रूप से जिले भर में मानव शृंखला बनाकर वोटर जागरुकता की अलख जगाई। जिला मुख्यालय मंझनपुर में डीईओ/डीएम मनीष कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम मनोज, एसडीएम सदर सतीश चंद्र, एआरटीओ शंकरजी सिंह, डीपीआरओ गोपालजी ओझा, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने मानव शृंखला की शुरुआत की। मंझनपुर में सात किलोमीटर की मानव शृंखला बनाई गई। इसके अलावा करारी, सरायअकिल, चायल, भरवारी, सिराथू, अजुहा आदि नगर निकायों में भी तहसील, विकास और नगर पंचायत प्रशासन की अगुवाई में मानव शृंखला बनाई गई। कुल मिलाकर जिले भर में 60 किलोमीटर की मानव शृंखला बनी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
डीईओ/डीएम ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर आहुति डालने का मौका पांच साल में एक बार आता है। यह पहला ऐसा अधिकार है जो सभी के लिए एक समान है। अमीर और गरीब बिना किसी भेदभाव के लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करतें हैं। उन्होंने जनता से अपील किया कि वह आने वाली छह मई को अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी जनसमूह से आह्वान किया कि वह निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के वोट डालें। चुनाव में अगर कोई उन्हें धमकाता है तो वह इसकी शिकायत उनसे सीधा कर सकते हैं। पुलिस-प्रशासन जनता के साथ हैं।