{"_id":"6a14a16c72b153f9700950ea","slug":"machine-runs-cold-water-comes-out-hot-kaushambi-news-c-3-1-ald1067-892948-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मशीन ठंडे पानी की... निकलता है गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मशीन ठंडे पानी की... निकलता है गर्म
Tue, 26 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 26 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायतों में स्थापित वाटर कूलर तो लगे हैं लेकिन उनसे ठंडा पानी मिलना मुश्किल है। सच्चाई यह है कि अधिकतर वाटर कूलर खराब हैं जो सही हैं उनसे खौलता पानी निकलता है। भीषण गर्मी में लोग शीतल पानी की लिए भटक रहे हैं।
सिराथू, अजुहा और सरायअकिल नगर पंचायतों में लगाए गए 40 वाटर कूलर लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गए हैं। अधिकांश स्थानों पर वाटर कूलर या तो खराब पड़े हैं या उनसे ठंडा पानी नहीं निकल रहा है। कई जगह मरम्मत के अभाव में ये वाटर कूलर शोपीस बने हैं।
सिराथू में 11 में वाटर कूलर, दावा सिर्फ एक खराब : सिराथू। नगर पंचायत में बस स्टॉप, टैक्सी स्टैंड, नगर पंचायत कार्यालय सहित 11 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। अधिकारियों का दावा है सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगा वाटर कूलर खराब है। मंझनपुर रोड स्थित बस स्टॉप के पास कुछ समय पहले कूलर ठीक कराया गया था लेकिन बगल में नाली होने से लोगों को पानी पीने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
सरायअकिल में मरम्मत के अभाव में बंद पड़े वाटर कूलर : सरायअकिल। कस्बे में फकीराबाद इमामबाड़ा, आदर्श तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, राजबहादुर जायसवाल पार्क और मेला मैदान सहित छह स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। इनमें से फकीराबाद और रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास लगे कूलर मरम्मत के लिए भेजे गए थे जो महीनों बाद भी वापस नहीं आए। रोडवेज परिसर में एक कूलर चालू है, जबकि दूसरा लंबे समय से बंद पड़ा है। वहीं एक कूलर की जगह अब सफाई कर्मचारी का आवास बना दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सिर्फ एक वाटर कूलर चालू है जिससे हर समय ठंडा पानी नहीं मिलता।