फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Luxury bus going from Varanasi to Delhi overturns, passenger killed, 15 injured

Kaushambi News: वाराणसी से दिल्ली जा रही लग्जरी बस पलटी, यात्री की मौत, 15 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Luxury bus going from Varanasi to Delhi overturns, passenger killed, 15 injured
वाराणसी से दिल्ली जा रही लग्जरी बस पलटी, यात्री की मौत, 15 घायल
विज्ञापन


संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में शनिवार देर रात लग्जरी डबल डेकर बस बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़े टेंपो पर पलट गई। बस वाराणसी से दिल्ली जा रही थी। हादसे में बस यात्री शिषद राय (45) की मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार महिला और 15 बस यात्री घायल हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वाराणसी से डबल डेकर बस आंध्र प्रदेश के 60-70 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। मूरतगंज में अचानक बस बेकाबू हो गई। चालक जब तक बस को संभाल पाता, तब तक वह डिवाइडर से टकराकर सड़क के किनारे खड़े एक टेंपो पर पलट गई।
विज्ञापन

टेंपो में चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक गई। आसपास घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। हादसे के बाद हाईवे के प्रयागराज-कानपुर लेन पर आवागमन ठप हो गया। बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। तब तक पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा भी मौके पर आ गए। पुलिस ने टेंपो और बस के सवारों को बाहर निकाला। इनमें से बस पर सवार शिषद राय की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के 15 लोग घायल हो गए।
इनमें बस सवार श्रीवानिवास, रमइया, वेंकटसुब्बम, सुधारक, सुभाषिनी, पावनी, शेषइया, पुनसइया, टेंपो सवार शमा, रेशमा, सीतेंद्र और फुख्खा शामिल हैं। इनमें से एक महिला की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं, कुछ अन्य का पीएचसी मूरतगंज में उपचार हुआ। सूचना मिलने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी व एसपी बृजेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।

-------
रास्ता भटककर मूरतगंज आ गए थे टेंपो सवार

टेंपो सवार शमा, रेशमा, सीतेंद्र और फुख्खा गया के रहने वाले हैं। बताते हैं कि वह लोग चूड़ियों का व्यापार करते हैं। गया से ट्रेन से चूड़ियां लेकर प्रयागराज आए थे। यहां से टेंपो बुक कराकर कुंडा जा रहे थे, लेकिन चालक रास्ता भूलकर मूरतगंज आ गया। यहां पर वह टेंपो से उतर कर पता पूछ रहा था। तभी बस टेंपो पर पलट गई। हादसे के बाद प्रयागराज-कानपुर लेन पर जाम लग गया।

-----
कस्बे में डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गई है। इसमें एक बस यात्री की मौत हो गई है, जबकि वहीं कई लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बस को हाईवे से हटाने का प्रयास चल रहा है। - बृजेश करवरिया, एसओ, संदीपनघाट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed