फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Loving couple jumped in a well in Pooramufti, injured

पूरामुफ्ती में प्रेमी युगल ने कुएं में लगाई छलांग, घायल

Wed, 06 May 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Loving couple jumped in a well in Pooramufti, injured
पूरामुफ्ती में प्रेमी युगल ने कुएं में लगाई छलांग, घायल
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 ने निकलवाया बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। दो परिवारों की हठधर्मिता के कारण मुहब्बत की मंजिल मिलती नहीं देख युगल ने सूखे कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी-112 ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया। कुएं में गिरने के कारण वह लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस ने दोनों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूरामुफ्ती इलाके के एक गांव में रहने वाले युगल ने शादी करने का फैसला कर रखा है। उनकी मुहब्बत की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वह लोग बंदिश लगाने लगे। इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। इसे लेकर दोनों के परिजन आपस में अक्सर विवाद करते थे। सोमवार शाम युवक और युवती साथ दिखे तो हंगामा हो गया। दोनों के घरवालों के बीच जमकर विवाद हुआ। शोरगुल होने पर बस्ती के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। युगल को गांव वालों के सामने शर्मसार भी होना पड़ा। यह बात उन्हें काफी नागवार लगी। मंगलवार सुबह दोनों गांव के बाहर एक बाग में पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने एक सूखे कुएं में छलांग लगा दी। खेतों में रहे ग्रामीणों ने दोनों का आत्मघाती कदम देखा तो परिजनों के अलावा पुलिस को खबर दी। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। इस बीच वहां पहुंची यूपी-112 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। कुआं सूखा होने के कारण दोनों जख्मी हो गए थे। पुलिस ने उन्हें स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के सामने भी दोनों साथ मरने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed