{"_id":"6ad1226eccd268cd4d01f879","slug":"legal-services-mega-camp-to-be-held-on-november-1-60-departments-will-provide-benefits-of-various-schemes-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-150166-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विधिक सेवा मेगा शिविर एक नवंबर को, 60 विभाग देंगे योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विधिक सेवा मेगा शिविर एक नवंबर को, 60 विभाग देंगे योजनाओं का लाभ
Fri, 16 Oct 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिविर की जानकारी देतीं डीएलएसए सचिव प्रिया सिंह। संवाद
जनपद न्यायालय परिसर में एक नवंबर को विधिक सेवा मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए 60 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। शिविर में विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव प्रिया सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से जोड़ना है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों, वीडीओ, तहसीलदारों और अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ नियमित बैठकें की जा रही हैं। प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) भी गांवों में पात्र लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं।
सचिव ने बताया कि शिविर में निर्बल, निर्धन, दिव्यांग, महिला, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और अनुसूचित जाति-जनजाति के पात्र लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। निशुल्क नेत्र जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। सामाजिक कल्याण से जुड़े संगठनों और एनजीओ को भी शामिल किया जाएगा।