फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR registered against 30 people who blocked a road by placing a dead body on it

Kaushambi News: शव रख जाम लगाने वाले 30 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 16 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 30 people who blocked a road by placing a dead body on it
पिपरी कोतवाली के भोजपुर गांव में सोमवार को सड़क पर मृतक का शव रख जाम लगाने वाले 30 लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। भोजपुर गांव निवासी दिलीप कुमार के अनुसार 23 सितंबर की रात गांव की बिजली खराब हो गई थी। आरोप है कि उनके चचेरे भाई शिव बहादुर (30) को बिजली ठीक करने के लिए गांव के ही भगवत प्रसाद मिश्रा, भारत और संदीप ने बिना शटडाउन लिए खंभे पर चढ़ाया था। तार जोड़ने के दौरान बिजली आने पर वह झुलस कर नीचे गिर गया था।
विज्ञापन

अस्पताल में 21 दिन बाद रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए तिलहापुर असरावल मार्ग जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। चौकी प्रभारी अंगद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई दिलीप कुमार, संदीप कुमार, नरेश कुमार, रामेंद्र उर्फ छोटू, कुलदीप समेत 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि फिलहाल पांच लोगों का शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed