फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lover had inspired married woman to commit suicide

Kaushambi News: प्रेमी ने विवाहिता को खुदकुशी के लिए किया था प्रेरित

Wed, 11 Oct 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lover had inspired married woman to commit suicide
प्रेमी ने विवाहिता को खुदकुशी के लिए किया था प्रेरित
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा। रक्सौली गांव में पखवाड़े भर पहले हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत की गुत्थी उलझ गई है। पति का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया था। सोमवार को पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर कथित प्रेमी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रक्सौली गांव की शांति देवी (26) की 15 सितंबर को संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। मृतका के पति राम अभिलाष का आरोप है कि पड़ोसी सुनील का उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच मोबाइल पर अक्सर बातें होती थीं। इसकी जानकारी मोबाइल देखने पर हुई। घटना के दिन भी दोनों के बीच काफी देर तब बातचीत हुई थी। इसके बाद शांति देवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। सोमवार को पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------
पट्टीदारों ने महिला को पीटा, केस
मंझनपुर। करारी कोतवाली के अड़हरा गांव की सीमा देवी पत्नी अमर सिंह का कहना है कि पट्टीदार शिवभूषण से उसकी रंजिश चल रही है। सोमवार की शाम इसी अदावत में शिवभूषण ने अपने भाई नन्हे, बेटे कमल व श्रीराम के साथ मिल सीमा देवी को पीट दिया। पड़ोसियों के दखल पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
खेत में मवेशी जाने का विरोध करने पर महिला को पीटा, दपंती पर केस

मंझनपुर। भेलखा गांव की लालती देवी पत्नी रामकुमार ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी हंसराज जबरन उसके खेत को मवेशियों से चरा रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर हंसराज ने अपनी पत्नी बालमती के साथ मिल उसे लाठी से पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed