फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lok Sabha election riots over, development halted, hope to gain momentum

Kaushambi News: खत्म हुआ लोकसभा चुनाव का दंगल, थमे विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election riots over, development halted, hope to gain momentum
लोकसभा चुनाव के चलते करीब ढाई महीने से नए विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। पुराने कार्य ही चल रहे हैं। लेकिन, इनमें भी वह रफ्तार नहीं है, जो होनी चाहिए। मतगणना के बाद अब लोकसभा चुनाव का शोर शांत हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। अधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मंझनपुर क्षेत्र में इंटरलाॅकिंग, नाली, पेयजल परियोजनाओं के सीमा विस्तार समेत 101 विकास कार्य होने हैं। राज्य वित्त की निधि के 20 करोड़ रुपये इन पर खर्च किए जाएंगे। मार्च में हुई नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में इनके प्रस्ताव रखे गए थे, जिन्हें बोर्ड की मंजूरी मिल गई थी। अफसरों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। तब तक लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। इसके चलते प्रक्रिया अटक गई। इसी तरह नगर पालिका परिषद भरवारी के विस्तारित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत दो करोड़ से 10 विकास कार्य होने हैं। इनमें इंटरलाॅकिंग और नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं। मार्च में ही शासन से इन कार्यों को स्वीकृति मिली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण बजट जारी नहीं हो पाया था। इसके अलावा भरवारी क्षेत्र के ही पल्हाना घाट में 50 लाख रुपये से प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल का निर्माण भी चुनाव के चक्कर में अटका है। इसका बजट स्वीकृत हो चुकाा है, सिर्फ काम शुरू होना बाकी है। दो नगर पालिका परिषदों से जुड़े यह मामले तो सिर्फ उदाहरण मात्र हैं। इसी तरह जिले की शेष आठ अन्य नगर पंचायतों में भी चुनाव के चलते तमाम नए विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। किसी में बजट मिलना है तो किसी में स्वीकृति। उम्मीद है कि चुनाव के फेर में फंसे यह विकास कार्य जल्द ही धरातल पर दिखने लगेंगे।
विज्ञापन

----------------
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से दो करोड़ के 10 कार्य, पल्हाना घाट पर 50 लाख से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण समेत अन्य विकास कार्य होने हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण यह काम शुरू नहीं हो पा रहे थे। अब इनमें तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, भरवारी


------
नगर क्षेत्र में राज्य वित्त के दो करोड़ बजट से करीब 101 काम होने हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के कारण इनकी टेंडर प्रक्रिया अधूरी रह गई थी। अब इसे पूरी कराकर जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
ओंकार पटेल, जेई, नगर पालिका परिषद, मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article