{"_id":"596139dd4f1c1b9c208b4632","slug":"lok-adalat-me-4-5-hazar-vaad-nistarit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए साढ़े चार हजार वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए साढ़े चार हजार वाद
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
लोक अदालत का उद्घाटन करते प्रशासनिक न्यायमूर्ति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। प्रशासनिक न्यायमूर्ति केजे ठाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज दिलीप सिंह यादव की अध्यक्षता में कुल 4512 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें सबसे ज्यादा राजस्व न्यायालय व फौजदारी के मामले रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए प्रशासनिक न्यायमूर्ति केजे ठाकर ने कहा कि देश की विभिन्न न्यायालयों में लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाता है। लोक अदालत में निस्तारित वादों में दोनों पक्षों के समय व धन की बचत होती है। साथ ही न किसी की हार होती है और न ही किसी की जीत।
लोक अदालत में वादों के निस्तारण में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके बाद लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर दवा याचिका के सात, फौजदारी वाद के 640, वैवाहिक वाद के 20, विद्युत से संबंधित 32 व बैंक के कुल 99 मामले निपटाए गए। राजस्व न्यायालय के 3697 वादों का भी निस्तारण किया गया। राजस्व के इतने भारी भरकम मामलों का निस्तारण होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
लोक अदालत में इतनी बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण होने पर प्रेम प्रकाश सचिव पूर्ण कालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी व नोडल अधिकारी व जिला जज दिनेश पाल यादव ने सभी न्यायिक अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।