फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lohia dying to drinking water in rural village

लोहिया गांव में भी पीने के पानी को तरस रहे ग्रामीण

Wed, 17 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 17 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
लोहिया गांवों में पीने के पानी ग्रामीण तरस रहे हैं। स्वच्छ पेयजल योजना के तहत 92 लाख रूपये अवमुक्त किए गए हैं। लोहिया गांवों में एक भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं हुई है, न नए हैंडपंप लगे हैं। जल निगम विभाग की यह मनमानी पिछले सप्ताह मंडलायुक्त की समीक्षा में सामने आई है। मनमानी भड़क कमिशनर ने एक्सईएन की जमकर क्लास ली। साथ ही हप्तेभर में काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त इलाहाबाद बीके सिंह ने पिछले सप्ताह कमिशनरी में इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ के अफसरों के साथ बैठक की थी। इसमें लोहिया गांवों में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान कौशाम्बी में स्वच्छ पेयजल योजना प्रगति खराब मिली थी। जिले के 11 लोहिया गांवों में नए हैंडपम्प लगवाने, बर्स्ट पड़े हैंडपम्पों का रीबोर कराने और सबमर्सिबल पम्प एवं पेयजल टंकी बनवाने के लिए विभाग को 92 लाख रूपये अवमुक्त किए गए थे। धन उपलब्ध होने के बाद भी अक्टूबर 2014 तक सिर्फ 3 हैंडपम्प ही लगवाए जा सके थे। अफसरों की लापरवाही पर  बिफरे मंडलायुक्त ने एक्सईएन जलनिगम की जमकर क्लास ली। साथ ही हफ्तेभर में काम पूरा कराने का निर्देश दिया। कमिशनर ने मनमानी पर एक्सईएन को कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही पत्र भेजकर जिलाधिकारी  को गांवोें में पेयजल का इंतजाम कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed