फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lohia birthday

लोहिया एक सच्चे समाज सुधारक थे

Thu, 13 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 13 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
lohia birthday
other
डॉ. राम मनोहर लोहिया एक सच्चे समाज सुधारक थे। उनके जैसा समाजवादी चिंतक आज तक दूसरा नहीं हुआ। यह बातें पार्टी कार्यालय में 50 वीं पुण्यतिथि के मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कही।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को समाजवादी चिंतक व समाज सुधारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने लोहिया के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया का सपना था कि समाज में कोई भी व्यक्ति गरीब न हो। सबके पास रहने, खाने का समुचित प्रबंध होना चाहिए। सिराथू विधायक वाचस्पति ने कहा कि लोहिया एक राजनीतिक संत और महामानव थे।
विज्ञापन


इसी मौके पर धारा सिंह यादव, साबिर सिद्दीकी, हेमंत टुन्नू, रमेश सिंह यादव, जय करन सिंह, विजय यादव, अमीर बहादुर सिंह, गंगाशरन सिंह, संग्राम सिंह, सुधीर, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह विधान सभा कार्यालय सिराथू में भी डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि विस अध्यक्ष रमेश सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। यहां पर पार्टी के अमर सिंह, धर्मराज सिंह, नरेंद्र सिंह, जावेद प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed