फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lohanda's temperature increased again, MP Chandrashekhar Ravan was stopped from going

Kaushambi News: फिर बढ़ा लोहंदा का ताप, सांसद चंद्रशेखर रावण को जाने से रोका

Mon, 30 Jun 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lohanda's temperature increased again, MP Chandrashekhar Ravan was stopped from going
रविवार को एक बार फिर लोहंदा गांव का तापमान चढ़ गया था। आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर रावण कथित दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचना था, जिन्हें प्रयागराज में ही रोक दिया गया। गांव जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की कई बार पुलिस से झड़प हुई। कई पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत ले लिया।
विज्ञापन

पार्टी मुखिया के आने की खबर पर कौशाम्बी के साथ ही प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, रायबरेली, प्रयागराज जिले के सौ से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोहंदा गांव के बाहर और हाईवे पर डटे गए। उन्हें रोकने के लिए एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड, सीओ सत्येंद्र तिवारी, इंस्पेक्टर सैनी संतोष कुमार शर्मा कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव जाने के रास्ते पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

शाम को डीएम-एसपी ने लोहंदा पहुंचकर चंद्रशेखर की पीड़िता के परिवार से मोबाइल फोन पर बात कराई। पार्टी कार्यकर्ता पंकज मौर्या से फोन पर बात कराई। इसके बाद सभी कार्यकर्ता वापस चले गए। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोंहदा गांव में 27 मई को एक आठ वर्षीय बालिका के साथ कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक पर केस दर्ज कर जेल भेजा था। इसके आरोपी के पिता रामबाबू तिवारी ने बेटे को निर्दोष बताते हुए चार जून को कोतवाली के भीतर जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने कथित दुष्कर्म पीड़िता के पिता व ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। नामजद आरोपी ग्राम प्रधान के भाई व पीड़िता के पिता को जेल भेज दिया था।
पोस्टमार्टम के बाद रामबाबू तिवारी के परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने लाठीचार्ज चार्ज करते हुए 10 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद लोहंदा गांव का सियासी पारा चढ़ गया। कई राजनीतिक दल व संगठन दोनों पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लोहंदा गांव में राजनीतिक दलों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी।
इनसेट
गांव के बाहर नहीं जा सके ग्रामीण
रविवार को ग्रामीणों को बाहर और बाहरी लोगों को गांव के भीतर घुसने पर पाबंदी लगाई गई थी। गांव के लोग जरूरत का सामान, साग-सब्जी खरीदने के लिए दिनभर बाहर नहीं निकल सके, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इनसेट
इन्हें लिया हिरासत में
इन्हें लिया गया हिरासत में लोहदा गांव जाने के लिए जुटे आजाद पार्टी के फतेहपुर जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, रोहित कुमार, राम गणेश, अनिल गौतम, रवि शंकर, राहुल व महिला कार्यकर्ता ननकी देवी, धर्मेंद्र समेत 13 पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिनभर कोतवाली में बैठाने बाद शाम को सभी छोड़ दिए गए।

-------------------------
भीड़ में पॉकेट मारो की रही बल्ले बल्ले
आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ लोहंदा गांव जाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सुबह से ही जमावड़ा रहा। ऐसे में आधा दर्जन लोगों के जेब काटकर पैसे, एटीएम कार्ड व पैन कार्ड चोरों ने पार कर दिया। महेंद्र कुमार का 700 रुपये, संतोष कुमार का 2500, महेश कुमार का 3600 व विक्रम सिंह की जेब से एक हजार और एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी सामान निकाल ले गए। पॉकेटमारी के शिकार लोगों ने मामले की तहरीर सैनी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed