फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lohanda incident: Proclamation of attachment made at the houses of three people including the village head

लोहंदा कांड : ग्राम प्रधान समेत तीन के घर कराई गई कुर्की की मुनादी

Tue, 04 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lohanda incident: Proclamation of attachment made at the houses of three people including the village head
सैनी क्षेत्र के लोहंदा कांड में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल, उसके पिता जगत नारायण और सहयोगी धर्मेंद्र पाल के घर कुर्की की मुनादी कराई गई। कोर्ट ने सभी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। 30 अक्तूबर को कोर्ट ने तीनों आरोपियों की कुर्की की उद्घोषणा का आदेश दिया था। मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

बीते मई में लोहंदा गांव प्रदेश की राजनीति का केंद्र बन गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल ने अपने पिता, भाई और सहयोगियों के साथ मिलकर विरोधी पक्ष के व्यक्ति को फंसाने के लिए अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। इस घटना से व्यथित होकर आरोपी के पिता रामबाबू तिवारी ने सैनी थाने के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के अगले दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था, जिसे हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला इतना तूल पकड़ा था कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को हस्तक्षेप करना पड़ा था। वहीं जांच के दौरान दुष्कर्म के आरोप झूठे पाए जाने के बाद कथित आरोपी को जेल से रिहा कर दिया गया था। एडीजी संजय गुप्ता ने मामले की जांच प्रतापगढ़ एसआईटी को सौंपी थी।
पिछले महीने एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट में ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल, उसके पिता जगत नारायण, भाई विपिन पाल, कथित पीड़िता के पिता और प्रधान के सहयोगी धर्मेंद्र पाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमे के अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। सोमवार को प्रधान भूप नारायण, उसके पिता जगत नारायण और धर्मेंद्र पाल के घर कुर्की की मुनादी कराई गई। यदि अब भी आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते, तो जल्द ही उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।

लोहंदा कांड के सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई है। आरोपियों के खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी करने की तैयारी है। गांव में मुनादी कराई गई है। - राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed