फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   local bodies will make the 50 km human chain

निकायों में आज बनेगी 50 किमी लंबी मानव शृंखला

Wed, 24 Apr 2019 12:22 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान में हिस्सा लें। इसके लिए प्रशासन एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। स्कूल-कॉलेजों, सरकारी तथा अर्द्ध सरकारी संस्थानों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ ही लोगों को मतदान करने और कराने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी क्रम में 24 अप्रैल को स्वीप टीम और अमर उजाला की ओर से संयुक्त रूप से जिले भर में मानव शृंखला बनवाई जाएगी। 50 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला में सबसे लंबी आठ किमी की भरवारी में बनेगी। इसके अलावा मंझनपुर, करारी, सिराथू, अजुहा, सरायअकिल तथा चायल में सात-सात किमी लंबी मानव शृंखला बनवाई जाएगी।  मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी स्वीप इंद्रसेन सिंह ने बताया कि निकायों में सुबह आठ बजे से मानव शृंखला बनवाई जाएगी। इसमें जूनियर से ऊपर की कक्षाओं के स्कूली बच्चों को शामिल किया जाएगा। मानव शृंखला बनाने में सरकारी विभागों के कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय नागरिक भी सहयोग करेंगे। इसके लिए सभी निकायों में अलग-अलग अधिकारियों को नोडल अफसर बनाकर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। मंझनपुर विधानसभा में आने वाली निकायों का सुपर विजन बीएसए अरविंद कुमार, चायल की जिम्मेदारी डायट प्रवक्ता डॉ. अनरिुद्ध श्रीवास्तव तथा सिराथू विधानसभा की कमान डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed