फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   List the name of the socialist pension cuts anger

समाजवादी पेंशन सूची से नाम कटने से गुस्सा

Wed, 03 Dec 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
List the name of the socialist pension cuts anger
करारी (ब्यूरो)। समाजवादी पेंशन की सूची से नाम काटे जाने से हकीमपुर गांव की महिलाओं में गुस्सा है। आरोप है कि स्थानीय अधिकारियों ने गांव के ही कुछ लोगों की मिलीभगत से उनका नाम सूची से काट दिया है। महिलाओं ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने बीडीओ को सत्यापन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील क्षेत्र के हकीमपुर गांव की रहने वाली मंजू देवी, नीता देवी, राजकली, राजेश कुमार, शांति देवी, ननकी देवी, हुबलाल, वीरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उनके गांव में समाजवादी पेंशन योजना के लिए अनुसूचित जाति का लक्ष्य 112, पिछड़ी जाति का 135 और अन्य जातियों के लिए 35 लाभार्थी रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अनुसूचित जाति के 143, पिछड़ी जाति के 75 और अन्य जातियों के कुल 5 लोगों ने आवेदनपत्र जमा किया था। लोगों ने बताया कि इस गांव में लाभार्थियों की जो सूची बनी है, उसमें अनुसूचित जाति के 28, पिछड़ी जाति के 31 और अन्य जाति के पांच व्यक्ति की ही शामिल हैं। लोगों का आरोप है कि जान बूझकर सूची से गरीबों का नाम हटा दिया गया है। जबकि अभी लक्ष्य भीपूरा नहीं हुआ है। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि ऐसा गांव के कुछ दलालों ने अफसरों से मिलीभगत करके किया है। ताकि लक्ष्य पूरा कराने के दौरान वे सुविधाशुल्क वसूल कर सके। सूची से नाम गायब होने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम से शिकायत की। उप जिलाधिकारी ने बीडीओ को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed