फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lightning falls on petrol pump in Chail equipment burnt

कौशांबी: चायल में पेट्रोल पंप पर गिरी बिजली, बड़ा हादसा टला, बारिश से बचने के लिए रुके करीब 50 लोग बाल-बाल बचे

Thu, 06 Oct 2022 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 04:53 PM IST
सार

चायल कस्बे के नईम मियां का पूरा मोहल्ले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पम्प है। पंप मालिक विजय सिंह उर्फ सिन्नू भाई की माने तो बुधवार की शाम करीब छह बजे वह पेट्रोल पंप पर ही थे।

विज्ञापन
lightning falls on petrol pump in Chail equipment burnt
कौशांबी में हिंदुस्तान पेट्रोलयिमय के पंप पर गिरी बजली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिपरी के चायल कस्बे में बुधवार की शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली एक पेट्रोल पंप पर गिर गई। इस दौरान पेट्रोल पंप में लगी लाखों कीमत की मशीन खराब हो गई। उपकरण जल कर नष्ट हो गए। इससे डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति भी बंद हो गई। घटना के वक्त बारिश से बचने के लिए पेट्रोल पंप पर रुके करीब पचास से अधिक लोग बाल बाल बच गए। हादसे के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।

विज्ञापन



चायल कस्बे के नईम मियां का पूरा मोहल्ले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पम्प है। पंप मालिक विजय सिंह उर्फ सिन्नू भाई की माने तो बुधवार की शाम करीब छह बजे वह पेट्रोल पंप पर ही थे। इस दौरान गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने लगी तो बचने के लिए लगभग भास से अधिक राहगीर उनके पंप पर आकर रुक गए। इसी समय आकाशीय बिजली उनके पंप पर गिर गई। इससे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन



बिजली की चपेट में आने से सप्लाई के लिए लगाई गई दो कीमती मशीन खराब हो गई। बिजली के सारे उपकरण जल गए। उन्होंने बताया कि पंप पर एक बड़ा हादसा टल गया है। मशीन बनने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जायेगी। करीब दो लाख से लेकर पांच लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। मशीन बनाने के लिए बाहर से मकैनिकों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed