फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Legislators will also have a fire test

विधायकों की भी होगी अग्निपरीक्षा

Sat, 20 Apr 2019 01:08 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Legislators will also have a fire test
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव प्रत्याशी अपनी जीत के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। इसके लिए वह दिन-रात एक किए हुए हैं। इसके साथ ही चुनाव में विधायकों की भी अग्निपरीक्षा होगी। दरअसल मौजूदा समय में जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा विधायकों का कब्जा है। ऐसे में कहीं न कहीं उनकी साख पर सवाल ना उठे इसलिए वह भी अपने विधानसभा सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जुटे हैं।
विज्ञापन

 कौशाम्बी संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा और बाबागंज तथा कौशाम्बी जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल शामिल हैं। प्रतापगढ़ की दोनों सीटें जनसत्ता दल के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के प्रभाव वाली मानी जाती हैं।
विज्ञापन


इनमें कुंडा से वह खुद विधायक हैं। जबकि बाबगज से उनके करीबी विनोद सरोज विधायक हैं। दूसरी तरफ कौशाम्बी जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इसलिए लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए अहम है। पार्टी ने इस सीट से अपने निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर को दोबारा चुनावी समर में उतारकर भरोसा जताया है। लिहाजा पांच साल के दौरान प्रत्याशी द्वारा किया गया कार्य चुनाव में महत्वपूर्ण होगा। इसके साथ ही पार्टी के कब्जे वाली विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन पर निगाह होगी। यह चुनाव एक तरह से भाजपा विधायकों के लिए अगिभन परीक्षा भी होगी। विधायकों को साख बचाने के लिए उन्हें खुद के चुनाव में मिले मतों से अधिक वोट सांसद प्रत्याशी को दिलाने होंगे। यही मत जनता के बीच विधायकों की लोकप्रियता का पैमाना होंगे। कम वोट मिलने पर साफ हो जाएगा कि वह इलाकाई जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed