फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Land grabbed by fraud in paraas gaon

परास गांव में धोखाधड़ी से बैनामा करा ली जमीन

Sat, 01 Jun 2019 01:04 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Land grabbed by fraud in paraas gaon
Online Fraud
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की जमीन धोखाधड़ी करके बैनामा करा ली गई। इसकी जानकारी होने के बाद विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई कर दी गई। घर में घुसकर गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। पीड़ित ने शुक्रवार को शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


परास निवासी इमरान पुत्र मो. अली खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि गांव में ही उसकी बेशकीमती भूमि है। इस पर पड़ोस के जालसाजों की काफी दिनों से नीयत खराब थी। कुछ दिन पहले जालसाजों ने फर्जी तरीके से भूमि का अपने नाम बैनामा करा लिया। तहसील पहुंचने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक विरोध करने पर 27 मई को दबंगों ने गाली-गलौ करते हुए पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए युवक घर के भीतर घुस गया तो हमलावरों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की। गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed