फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kundanwali rakhi

कुंदनवाली राखियों से सजेगी भाइयों की कलाई

Thu, 18 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 18 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
kundanwali rakhi
other
 भाई-बहन के स्नेह के त्योहार रक्षा बंधन पर भी दिखावे का रंग चढ़ गया है। कलाई पर सजने वाली बड़े-बड़े फूल-पत्ते वाली राखी अब दुकानों से गायब है। इस साल भाइयों की कलाई में कुंदनवाली राखियां बंधेगी। बाजार में कुंदन के साथ ही चाइनीज फैंसी राखियां लोगों की पहली पसंद बनी हैं।  
विज्ञापन


सावन पूर्णिमा का दिन भाई-बहन के प्रेम का पर्व होता है। इस बार राखी का यह त्यौहार गुरुवार को है। इसके लिए मंझनपुर समेत जिले के सभी बाजार रंगबिरंगी मनमोहक राखियों से पट गया है। चौराहे से लेकर गली-मोहल्ले तक में राखी की दुकानें सजी हैं। इन दुकानों में इस बार कुंदन वाली राखियां लोगों की पहली पसंद बनी हैं। सुनहरे कांच के तराशे हुए टुकड़ों से सजी राखियां लोगों का मन मोह रही हैं। इसके अलावा फैंसी स्टोन, बंगाली स्टोन, रुद्राक्ष, बांबे अंगूर नाम की राखियां भी युवतियों को पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन


इन सबके बीच चाइनीज राखियां भी लोगों को लुभा रही हैं। मंझनपुर चौराहे पर राखी बेचने वाले प्रमेश गुप्ता और रामू पटवा ने बताया कि चाइनीज राखियां 5 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की हैं। सस्ती और लुभावनी होने के कारण सबसे ज्यादा इसी राखी की बिक्री हो रही है। वहीं राखी पर भी महंगाई की मार पड़ी है। राखी के थोक विक्रेता रामू ने बताया कि पिछले साल नग वाली राखियां 5 से 150 रुपये तक की कीमत में थीं। वहीं राखी इस साल 10 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति पीस हो गई है। इसी तरह स्टोन और रुद्राक्ष की राखी पिछले बरस 15-40 रुपये प्रति पीस थी। इस साल 25 रुपये से लेकर 60 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्हें-मुन्ने भाइयों की पसंद भी है मौजूद
 राखी पर्व पर छोटे-छोटे भाई-बहनों की पसंद का ख्याल भी बाजार में रखा गया है। राखी की दुकानों में नन्हें-मुन्ने भाइयों के लिए उनकी पसंद यानि गुड्डे-गुड़ियां वाली राखियां भी मौजूद हैं। इसके अलावा कार्टून, खिलौने वाली राखियां भी छोटे-छोटे भाइयों के लिए बहनों द्वारा पसंद की जा रही हैं।


मनाया गया रक्षा बंधन पर्व
 एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर में बुधवार को रक्षाबंधन का पर्व बच्चों ने मनाया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन संदीप मौर्य ने रक्षा बंधन पर्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते की पहचान है। कार्यक्रम में विद्यालय के महरोज फात्मा, दीप सिंह, श्याम बाबू सोनी, मनी लाल समेत समस्त स्टॉफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed