फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kovid investigation of 1010 suspects, only one found Corona positive

1010 संदिग्धों की हुई कोविड जांच, सिर्फ एक मिला पॉजिटिव

Sun, 13 Dec 2020 01:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kovid investigation of 1010 suspects, only one found Corona positive
Kovid investigation of 1010 suspects, only one found Corona positive - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। दोआबा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार हल्की पड़ती जा रही है। शनिवार को भी जिलेभर में सिर्फ एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। वहीं, पहले से संक्रमण की जद में रहे छह मरीज ठीक हो गए। इसी के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या घटकर 19 तक आ गई।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1010 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में महज एक व्यक्ति संक्रमित निकला। वहीं, पहले से संक्रमण की जद में रहे छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस तरह से जनपद में अब तक मिले 2220 संक्रमितों में 2174 मरीज ठीक हुए हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed