फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kishor ran in Chhattisgarh to fix the family's financial condition

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने को भागा किशोर छत्तीसगढ़ में मिला

Sat, 01 Feb 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kishor ran in Chhattisgarh to fix the family's financial condition
Kishor ran in Chhattisgarh to fix the family's financial condition - फोटो : KAUSHAMBI
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने को भागा किशोर छत्तीसगढ़ में मिला
विज्ञापन

25 जनवरी को जिला अस्पताल से हुआ था लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मां के साथ जिला अस्पताल गया अनुभव छत्तीसगढ़ में बरामद कर लिया गया। मां ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एकलौते बेटे को वापस पाकर परिवार में खुशी है।

फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी अनुभव (13) पुत्र स्व. राजेंद्र मिश्रा 25 जनवरी को अपनी मां रमा मिश्रा के साथ जिला अस्पताल आया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके खून की जांच कराने के लिए कहा। जांच कराने के बाद दोपहर में रमा मिश्रा रिपोर्ट लेने के लिए पैथालॉजी गई, इसके बाद से अनुभव लापता हो गया। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी मां ने नया नगर स्थित आवासीय संस्कृत स्कूल में उसका दाखिला करा रखा है। अनुभव आठवीं का छात्र था। एकलौते बेटे के लापता होने से उसकी मां परेशान हो गई। खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर रमा ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि खोजबीन के दौरान पता चला कि अनुभव छत्तीसगढ़ में है। इस पर पुलिस वहां जाकर उसको सकुशल वापस ले आई। अनुभव ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण उसने बाहर जाकर कमाने का फैसला किया था। वह अपने दो दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ कमाने गया था। हालांकि अनुभव अपने दोस्तों के बारे में कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने शुक्रवार को उसे उसकी मां रमा के हवाले कर दिया। परिवार के लोग अनुभव को वापस पाकर फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed