{"_id":"651f0a89586fdc88a501f8a8","slug":"kidnapping-of-a-girl-sleeping-in-the-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3832-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में सो रही बालिका का अपहरण, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में सो रही बालिका का अपहरण, सनसनी
Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के बड़ा गढ़वा गांव में घर के अंदर सो रही करीब 10 साल की एक लड़की को एक युवक अगवा कर ले गया। बालिका के रोने की आवाज पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उसे खंडहर में पड़ा पाया। बालिका की मां ने अज्ञात युवक के खिलाफ बेटी को अगवा करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ा गढ़वा निवासी तेजपाल निषाद प्रयागराज में रहकर मजूरी करता है। घर में उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार रात लक्ष्मी बच्चों को खाना खिलाने के बाद बरामदे में सो रही थी। घर का दरवाजा खुला था। इस बीच एक युवक पहुंचा और मां के पास सो रही 10 वर्षीय बेटी काजल को उठा ले गया। नींद से जगी काजल ने खुद एक खंडहर में पड़ा पाया। काजल के रोने की आवाज पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
बताया जाता है कि काजल के शरीर पर चोट के निशान थे। अनुमान लगाया गया कि आरोपी ने उसे पीटा भी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर सुशीला तिवारी का कहना है तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।