फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kept silence in memory of the innocent children

मासूमों की याद में बच्चों ने रखा मौन

Sun, 21 Dec 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 21 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kept silence in memory of the innocent children
मंझनपुर (ब्यूरो)। पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में हुई आंतकी घटना को लेकर पूरी दुनिया में दुख का माहौल है। लोग अपनी-अपनी तरह से आतंकी हमले में मारे गए मासूमों को याद कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी जीपी मेमोरियल स्कूल कोखराज में शोकसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रबंधक आशीष कुमार ने कहाकि आतंक की यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। जिन लोगों ने भी ऐसी घिनौनी हरकत की है, उसे किसी भी जहां में सकून नहीं मिलेगा। धरती, आसमान कहीं भी कोई खुदा, भगवान उसे माफी नहीं दे सकता है। इस मौके पर नीता मिश्रा, अमरीन फातिमा, योगेश त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश, रवींद्र कुमार, महेंद्र सिंह, शिवमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed